Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दर्दनाक हादसा:ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में 13 बच्चों की मौत


कुशीनगर  : हादसा तब हुआ जब आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई.कुशीनगर जिले में आज हुए दर्दनाक हादसे में 13 स्कूली बच्चों की मौत हो गई. इस हादसे में दर्जनों छात्र घायल हैं. दरअसल, स्कूल वैन और ट्रेन की टक्कर के बाद यह हादसा हुआ.हादसा तब हुआ जब आज सुबह डिवाइन पब्लिक स्कूल की वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी. तभी विशुनपुरा थाने के दुदही रेलवे क्रासिंग के पास थावे-बढनी पैसेन्जर से उसकी टक्कर हो गई. फिलहाल, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. स्थानीय लोगों के साथ विशुनपुरा थाने की पुलिस बचाव कार्य में जुटी हुई है. अभी तक मौके पर रेलवे के अधिकारी नहीं पहुंचे हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजवाया गया है. बताया जा रहा है कि वैन में करीब 20बच्चे सवार थे. हादसे में रेलवे की लापरवाही भी सामने आ रही है. दुदही क्रासिंग पर कोई भी गेटमैन तैनात नहीं था.
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे