सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । अपने ही साध्वियों के साथ यौनशोषण व मारपीट के आरोपी बाबा सच्चिदानंद पर मुकदमा दर्ज करने के बावजूद पुलिस अब तक बाबा तक नही पहुँच पाई है । अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नही हो पाई है । बाबा पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली तीन युवतियों ने 29 अप्रैल तक गिरफ्तारी न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरना देने की चेतावनी दी है । डीएम को दिए गए पत्र में छतीसगढ़ की रहने वाली तीनो पीड़ितों ने बताया कि 2008-09 से ध्यान व साधना के उद्देश्य से बाबा के आश्रम में रहने लगी । मुख्य आरोपी एक आश्रम से दूसरे आश्रम लेकर जाता रहा इस दौरान उनका शोषण भी किया जाता रहा । उन्हें बराबर परिवार वालो को जिनसे मारने की धमकी दी जाती थी। जिसके चलते वह कुछ भी नही कर पाती थी। तीनो ने बस्ती आश्रम में प्रवास के दौरान किसी तरह बाबा के आश्रम से भागकर पुलिस में शिकायत की और बाबा पर मुकदमा दर्ज कराया । लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर सकी है । अब पीड़ित युवतियों ने डी एम को शिकायत देकर धरने की चेतावनी दी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ