अमरजीत सिंह
फैजाबाद:अपराधों पर अंकुश न लगा पाने का लांछन पूर्व की सरकारों पर गढ़ने वाली वर्तमान की भाजपा सरकार अब खुद घटनाओं को रोक पाने में विफल नजर आ रही है पटरंगा थाना क्षेत्र में चोरी डकैती हत्या अपहरण जैसी कई घटनाएं स्थानीय पुलिस को मुह चिढ़ा रही है जिसमे से कुछ को तो पुलिस भी अब भूल चुकी हो ऐसा लोगो में चर्चा है वो चाहे पुराय गांव की मासूम बच्ची के अपहरण का हो या रजा खाँ गांव के मासूम मोहम्मद के अपहरण का हो या फिर मुनमुनाबाद गांव के करीब मिले महिला कंकाल की घटना इन घटनाओ को शायद पुलिस पूरी तरह भूल चुकी है लेकिन ताजे मामला मवई चौराहे के डकैती कांड व थाना क्षेत्र का चर्चित अजीत रावत हत्याकांड इन दोनों मामले के खुलासे में भी पुलिस सुस्त है ऐसे में अपराध पर अंकुश लगना असंभव ही है और दूसरे पर मढ़ने वाली भाजपा सरकार भी नाकाम नजर आ रही है जबकि पुलिस आज भी दावा करती है कि हम जल्द ही खुलासा कर देगे जबकि वही ग्रामीणो की माने तो मुनमुना बाद मजरे गरौड़ा में मिले कंकाल को गॉव से गायब युवती का बता रहे है जिसमे गॉव के लोगो पर युवती के अपहरण करने का आरोप भी लगा लेकिन पुलिस मामले को पूर्ण रुप से ठन्ड़े बस्ते मे ड़ाल कर चैन की नीद सो रही है तब से कई थानाध्यक्ष यहा पर आए और स्थान्तरण हो गया तो कई लाइन हाजिर हो चुके है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ