गोंडा। यदुवंशीय महासंघ द्वारा उत्तरप्रदेश के डुमरियाडीह गोंडा में स्नेह महामिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में यदुवंशीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव, राष्ट्रीय महासचिव अमित साहब, यदुवंशीय महिला महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन यादव तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह शामिल हुए। इस दौरान गोंडा यदुवंशीय महासंघ की टीम ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर यदुवंशीय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय सिंह यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यादव समाज एक दूसरे के बिना नहीं चल सकता। हम सभी एक दूसरे के सहयोग से संगठित होकर रहे तो समाज का विकास तेरी से होगा। उन्होने कहा कि यदुवंशीय महासंघ देश और विदेश में निवासरत यादव भाइयों को संगठित करने में लगा है। ताकि हम सब यादव समाज के शैक्षणिक और आर्थिक विकास में अपना योगदान दे सकें। वहीं कार्यक्रम में मौजूद यदुवंशीय महिला महासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन यादव ने महिलाओं को आगे आने कहा। उन्होने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं का बड़ा योगदान होता है। इसलिए क्षेत्र की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं यदुवंशीय महिला महासंघ से जुड़कर समाज के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय महासचिव अमित साहब ने भी सभा को संबोधित करते हुए समाज की एकजुटता के लिए सभी यादव भाइयों को साथ देने की अपील की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष बृजेश यादव, जिला सचिव पंकज यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष आशीष यादव, जिला मीडिया प्राभरी अतुल यादव, मुंबई अध्यक्ष सुनील यादव , अवधेश यादव(जिला महामंत्री) ,ऋषभ यादव(ब्लॉक अध्यक्ष झंझरी) ,अर्जुन यादव(ब्लॉक अध्यक्ष मनकापुर),शिवा यादव,पुल्लु यादव,अमर यादव,रामनिहाल यादव,राहुल यादव, संतोष यादव(जिला प्रचार मंत्री) ,अर्जुन यादव(ब्लॉक उपाध्यक्ष)शिव शंकर यादव,दादा यादव समेत भारी संख्या में यदुवंशीय महासंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ