मनीष ओझा
प्रतापगढ़ । जिले में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं किंतु पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूर्ण रुप से निरंकुश हो गई है । दिन दहाड़े नगर स्थित एक गैस गोदाम पर पहुंचे अज्ञात दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर गोदाम के कैशियर से लगभग डेढ़ लाख रूपय की लूट कर फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुटी रही ।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा नगर स्थित शिवम गैस एजेंसी की गोदाम पर गुरुवार को लगभग 12 बजे करीब दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने गोदाम के केशियर राजेश पाल उर्फ कल्लू पुत्र बाबूलाल को गोली मारकर उसके पास मौजूद लगभग डेढ़ लाख रूपये लूटकर फरार हो गए । गोली की आवाज पर जुटे लोगो ने घायल कैशियर को आनन - फानन में इलाज हेतु जिला अस्पताल ले आए, जहॉ पर गम्भीर हालत में चिकित्सको ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी शुरू की किंतु बदमाश भागने में सफल रहे । जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद है और दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम खुलेआम दे रहे हैं, किन्तु बेल्हा पुलिस आपराधो पर अकुश नही लगा पा रही है ।सूचना पर पहुची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, किंतु खबर भेजे जाने तक पुलिस के हाथ खाली रहे । जिले में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर आम जनमानस में जहां भय व्याप्त है वही लोगों में पुलिसिया कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश भी व्याप्त है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ