शिवेश शुक्ला
संयुक्त अधिवक्ता संघ ने बैठक कर समाधान न होने पर संघर्ष तेज करने की दी चेतावनी
प्रतापगढ़। वकीलों के कार्य बहिष्कार के दिन भी एसडीएम द्वारा एक सौ बहत्तर पत्रावलियों को बिना सुनवाई खारिज करने को लेकर गुरूवार को भी एसडीएम न्यायालय मे कामकाज बाधित दिखा। अधिवक्ताओं ने इन पत्रावलियों मे दाखिल आपत्तियों का भी निस्तारण न करने को लेकर एसडीएम की हठधर्मिता की तीखी आलोचना की। लगभग पखवारे भर से एसडीएम अदालत मे लालगंज अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार से न्यायिक कामकाज मे गतिरोध बना हुआ है। संयुक्त अधिवक्ता संघ की हुई बैठक मे डीएम से एसडीएम कोमल यादव के अविधिक कार्रवाई को लेकर तबादले की भी मांग की गई। संघ के अध्यक्ष देवी प्रसाद मिश्र ने कहा कि मौजूदा एसडीएम की जनविरोधी कार्यशैली को लेकर वकीलों मे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होनें कहा कि यदि समस्या का शीघ्र निस्तारण नहीं किया गया तो वकील बाध्य होकर अगले सप्ताह से एसडीएम के खिलाफ संघर्ष की धार को और तेज करेगें। बैठक का संचालन महामंत्री संदीप सिंह ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, राममोहन सिंह, टीपी यादव, घनश्याम मिश्र, अजय शुक्ल गुडडू, बेनीलाल शुक्ल, हरिश्ंाकर द्विवेदी, शैलेन्द्र सिंह, लालराजेन्द्र सिंह, रामलगन यादव, राकेश शुक्ला, सुशील शुक्ला, प्रमोद सिंह, इरफान हुसैन, रामअभिलाष यादव, शेष तिवारी, हरकेश पटेल, अनिल महेश आदि अधिवक्ता रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ