मनीष ओझा
प्रतापगढ । संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर युवक ने आत्महत्या कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जानकारी के अनुसार जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानापुर गांव निवासी रामबली का पुत्र वेदप्रकाश (30) को गुरुवार सुबह घर से कुछ दूरी पर गांव के लोगों ने फांसी पर लटकता हुआ देखा तो हड़कंप मच गया । गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी, परिजन आनन-फानन में पहुंचे शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए भेज दिया ।बताया गया कि वेदप्रकाश गांव से कुछ दूर पर ही मुरैनी बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था वह उसके दो बच्चे थे वेदप्रकाश की मौत से परिजनों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा । खबर लिखे जाने तक पुलिस से बातचीत करने पर मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ