Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा सांसद ने अशरफपुर में चौपाल लगा कर सुनी समस्याएं


गोंडा। भाजपा के नीतियो को जन-जन तक देश के युवा पीढी को आगे आना होगा।
उक्त विचार बुधवार को भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन उर्फ राजा  ने मनकापुर के ग्राम सभा अशफपुर में आयोजित चौपाल/रात्रि प्रवास में मौजूद ग्राम सभा वासियो से कही।उन्होने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पाट्री है जो बिना भेद भाव से सबका विकास सबका साथ को घरातल पर दिखायी दे रहा है।श्री सिंह ने कहा कि युवा लोग मजरे-मजरे के लोगो को बताये कि मोदी-योगी के निर्देश पर निःशुल्क उज्जवला गैस,सौभाग्य विद्युत कनेक्शन,पीयम आवास,पांच लाख रूपये तक इलाज आदि योजना सभी वर्गो को विना भेद-भाव से दे रही है।इस उपरांत की रात क्षेत्र के गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतों को सुनी तथा विकास कार्यो की समीक्षा की।

 समीक्षा के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पिछले छः महीने से मध्यान भोजन न बनने की शिकायत मिलने पर सांसद ने प्रधान व प्रधानाध्यपिका पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायतों पर सक्षम अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटाने को कहा।

   सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्राम स्वराज अभियान के तहत सांसद कीर्तिबर्धन सिंह ने ब्लाक क्षेत्र के अशरफपुर गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनी तथा विकास कार्यो की समीक्षा की। 

इस दौरान गांव के जगप्रसाद ने चार माह से मिट्टी तेल न मिलने, राम किशुन ने अपनी मा पार्वती के विधवा पेंशन न मिलने की शिकायत की यही नही बल्कि गांव की अधिकतर महिलाये सांसद के सामने पहुंच गईं और हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते हुए शिकायतों का अंबार लगा दिया। जिस पर सांसद ने बीडीओ को फटकार लगाते हुए कहा कि सभी शिकायतों की लिस्ट बनाकर शीघ्र निस्तारण करें। शिकायत में बिजली विभाग भी अछूता नही रहा बिद्युत ट्रांसफार्मर बदलने के लिए ग्रामीणों ने विभाग पर धन उगाही की शिकायत की। 

प्रधान प्रतिनिधि मोती यादव ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाध्यपिका चंद्रावती मिश्रा पर आरोप लगाते हए कहा कि पिछले छः महीने से विद्यालय में एमडीएम का भोजन नही बनवा रही हैं। वहीं प्रधानाध्यपिका का कहना है कि प्रधान द्वारा चेक पर हस्ताक्षर न किए जाने से धन के अभाव में एमडीएम का भोजन नही बन पाता है। मामला जो भी हो दोनो लोगों के आरोप प्रत्यारोप के बीच बच्चे सफर कर रहे हैं। इस मामले में सांसद ने बीएसए को फोन करके प्रधानाध्यपिका के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करने की बात कही।


  चौपाल में कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद विकलांग, विधवा, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, पीएम आवास, शौंचालय, विद्युतीकरण, शौभाग्य योजना, उज्वला, हाटकुक्ड, शिक्षा, पेयजल, मनरेगा, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान तमाम अनियमितताये सामने आईं जिसपर सांसद गंभीर दिखे और ग्रामीणों से कहा कि सरकारी फायदा लेने के लिए जागरूक होना पड़ेगा। चौपाल में एसडीएम बाइक प्रसाद, तहसीलदार वृजमोहन, बीडीओ शिवकुमार तिवारी, जेई अमरेश सिंह, एडीओ पंचायत राम भरत पांडेय, अधिशासी अभियंता विद्युत एके साहू, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कोतवाल अशोक सिंह, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह उर्फ गुड्डू, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपी सिंह, चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री नीलू पासवान, प्रमोद चंचल, सर्वजीत सिंह, वैभव सिंह, कमलेश पांडेय, केके सिंह, सर्वजीत सिंह, मकालू, भरत सिंह, जनार्दन,प्रधान जवाहर लाल यादव,अभय गिरि,अखंड प्रताप सिंह,राजेश मौर्या  आदि लोग मौजूद रहे।

  देर रात चौपाल समाप्त होने के बाद सांसद ने ग्राम प्रधान रीता देवी के घर पर भोजन किया उसके बाद वह अपनी टीम के साथ गांव के एक विद्यालय में प्रवास किया। गुरुवार की सुबह सांसद ने अशरफपुर के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया जिसमें टूटा हुआ शौंचालय व गंदगी का अंबार देख कर सांसद भड़क गए और प्रधानाध्यपिका को कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने भारत स्वक्षता अभियान के तहत विद्यालय में साफ सफाई का भी कार्य किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे