Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुष्कर्मी बाबा के खिलाफ कार्यवाही के लिए खोला मोर्चा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। आशाराम की सजा का एलान होते ही बस्ती जिले में भी दुष्कर्मी बाबा के खिलाफ कार्यवाही के लिए आम लोंगो ने मोर्चा खोल दिया है।

क्या है पूरा मामला 
 जिले के कोतवाली इलाके के अमहट स्थित एक आश्रम संचालक के खिलाफ तीन साध्वियों ने जबरन दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था लेकिन किसी आरोपी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो सकी है। जिले में सन्त कुटीर आश्रम में छत्तीसगढ़ की तीन साध्वियों से बलात्कार व मारपीट के आरोपी बाबा सच्चिदानंद और सहजानंद की गिरफ्तारी को लेकर आज के के त्रिपाठी के नेतृत्व में महिलाओं व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी बाबा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप 
इसी गिरफ्तारी को लेकर इलाके के लोंगो ने पुलिस और जिला प्रशासन की मिलीभगत का संगीन आरोप लगाते हुए आरोपी बाबा को तत्काल हिरासत में लेने की मांग की। प्रदर्शकारियों ने कहा कि सख्त कानूनों की जरूरत के बजाय उन्हें सख्ती से लागू करने की आवश्यकता है। बस्ती पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि दुराचार के आरोपी बाबा को पुलिस बचाने में लगी हुई है 

बोले जिम्मेदार 
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं और आश्रम की कुर्की को लेकर न्यायिक प्रक्रिया की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे