Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दू मुस्लिम की एकता मिशाल बाबा भीखी शहीद की मजार


मोजीम खान
सिंहपुर ,अमेठी-हिन्दू मुस्लिम  कौमी एकता की मिशाल बाबा भीखी शहीद शाह का दो दिवसीय सालाना उर्स बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।जिसमे उर्स के दिन हजारो की तादात मे जायरीनों ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर दुआयें मांगी।और रात भर शानदार  जवाबी कव्वाली का लोगो ने लुफ्त उठाया।विकास खण्ड सिंहपुर क्षेत्र के शेखनगाँव मे स्थित हजरत भीखी शहीद बाबा रहमतुल्लाह अलैय के सलाना उर्स मे पधारे सपा तिलोई पूर्व प्रत्याशी जैनुल हसन ने उमड़े हुए जनसैलाब को सम्बोधित करते हुये कहा कि समाज को एकजुटता व भाईचारा स्थापित करने के लिये ऐसे आयोजनों से हम सब को सीख लेनी चाहिये इससे समाज को एक नई दिशा प्रदान होगी।बाबा भीखी शहीद के सालाना उर्स मे हम सब लोगो को बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिये और नफरत का बीज बोने वालो को सबक सिखाना चाहिये।रात्रि मे सांवरियां वारसी नागपुर और उजाला परवीन कानपुर के मध्य शानदार जवाबी कव्वाली का आयोजन किया गया जिसमे जायरीनों ने रातभर कव्वाली का लुफ्त उठाया।कानपुर से पधारी मोहरमा उजाला परवीन ने पढ़ा फात्मा के दुलारो की क्या शान है और शहीदों का उम्मत पर एहसान है परचमेहक जमाने मे ऊँचा किया।सर कटाया मगर सर नही झुकाया,आप ही दोनो आलम के सुल्तान है,आपही सारी नवियो के जीशान है।अरसे आजम पे प्यारे नवी के शिवा, और किसी को खुदा ने बुलाया नही।किस्मत खुल जाने तक मेरा,मौका आया है इसी लिये ख्वाजा मे हमे अजमेर बुलाया है,गिनगिन कर दिनरात काट रही हूँ,कटती न रतिया कोई कहे दीवानी कोई कहे पागल,मेरी गरीबी पर लोगो ने हँसी उड़ाया है,इसी लिये ख्वाजा ने हमे अजमेर बुलाया है ने पढ़ा जिसे सुनकर लोगो ने जमकर तारीफ किये।इस मौके पर हाजी इम्तियाज अहमद,जियाउल हक,सतीश यादव,मोहम्मद अजमल,मिस्टर,फुरकान चौहान,कौसर खान,मोहम्मद तस्लीम तौकीर अहमद,कामता प्रसाद त्रिपाठी,हौसला यादव,कामता यादव,पवन कुमार मौर्या सहित हजारो लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे