Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

त्रिवेणी आरती समिति के संस्थापक व कथा व्यास का ब्रह्मदेव समाज ने किया भव्य सम्मान


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ । नगर क्षेत्र के मॉ बेल्हा  देवी निकट स्थित काली मंदिर पर पं• रामसुख मिश्र के आयोजकत्व में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के अंतिम दिवस पहुंचे ब्रह्मदेव समाज के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण  तिवारी के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने इलाहाबाद की पावन धरती से पधारे कथा व्यास व श्री तीर्थराज प्रयाग त्रिवेणी आरती समिति के संस्थापक  डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी आचार्य का भव्य सम्मान श्रीरामचरितमानस व अचला भेट  कर किया । इस दौरान कथा व्यास आचार्य पंडित श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि वैदिक ज्ञान परंपरा व वांग्मय का प्रचार प्रसार करना संपूर्ण जनमानस के हित में है, इसके लिए पुनः कर्मकांड व गुरुकुल की स्थापना किए जाने की आवश्यकता है ।  इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष पंडित सत्येन्द्र नारायण तिवारी ने कहा कि हम अपने शद्ग्रंथों से दूर होते जा रहे हैं, जबकि हमारी मूल पहचान इन्ही महान ग्रंथों में  निहित है । इस मौके पर  पंडित घनश्याम शुक्ला, पंडित शिवेश शुक्ल, हरिकान्त शुक्ल, जयप्राश मिश्र, मनीष ओझा, धर्मेंद्र तिवारी,विनय मिश्र  सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे