अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय पर स्थित बलरामपुर चीनी मिल परिसर में स्थापित चिकित्सालय में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया । शिविर का शुभारंभ मिल के अधिशासी अध्यक्ष नरेश कुमार खेतान ने फीता काटकर किया । रक्तदान शिविर में लगभग 3 दर्जन लोगों ने रक्तदान किया जिसमें अधिकारी कर्मचारी तथा उनके परिवार की महिलाएं शामिल हुई । शुभारंभ के तुरंत बाद अधिशासी अध्यक्ष ने अपना रक्तदान किया और रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि हमारे दिए हुए खून से किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाई जा सकती है इसीलिए इससे बड़ा कोई भी दान नहीं हो सकता । उन्होंने अपील की कि रक्तदान में बढ़-चढ़कर सभी लोग हिस्सा लें ।
![]() |
| मिल के अधिशासी अध्यक्ष ने फीता काटकर किया शिविर का शुभारंभ |
मिल के प्रधान प्रबंधक विधि एवं कार्मिक राजीव अग्रवाल ने बताया कि रक्तदान करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्लड बैंक द्वारा रक्तदाता कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर 1 वर्ष के भीतर रक्तदाता अथवा उसके परिवार को जरूरत के अनुसार रक्त उपलब्ध कराया जाएगा । शिविर के विशिष्ट अतिथि संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ सत्यदेव भारती ने कहा कि चीनी मिल ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर सराहनीय कार्य किया है और ऐसे आयोजन से एक ओर जहां जरूरतमंदों को जीवन दिया जा सकता है वहीं दूसरी ओर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरणा भी मिलती है । शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रधान प्रबंधक यान्त्रिक राजीव त्यागी, प्रधान प्रबंधक गन्ना राजीव गुप्ता, सहायक प्रधान प्रबंधक लैव उदयवीर सिंह, शेखर श्रीवास्तव, आर के सिंह, मनीष झा, विपिन श्रीवास्तव, बीएन ठाकुर, अनीश शर्मा, समीर सिंह, कर्मेन्द्र सिंह, जीपी पांडे, सत्येंद्र कुमार, लवदीप सिंह, यशपाल सिंह, मनु कश्यप, अनिल कुमार सिंह, रमनप्रीत सिंह, दिनेश सिंह चौहान सहित 30 से अधिक अधिकारी व कर्मचारियों ने रक्तदान किया । इसके अलावा रक्तदान शिविर में अधिकारियों की पत्नियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया जिनमें दीपाली अग्रवाल मीनाक्षी त्यागी व अनीता सिंह प्रमुख हैं । शिविर में चीनी मिल के चिकित्सक डॉक्टर एम के सिंह, एलडब्लूओ एसपी सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा तथा संयुक्त चिकित्सालय के हिमांशु तिवारी, डॉक्टर श्याम प्रकाश, डॉक्टर यस सी भारती, अशोक पांडे, ऋषि मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, अंजली सिंह, देव कुमार, पीसी पांडे, अमरीश कुमार, राजीव उपाध्याय, सुधांशु तिवारी व विकास सिंह उपस्थित थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ