डॉ ओपी भारती
गोंडा । वन विभाग ने बाघ को अपने शिकंजे में लेने के लिए पिंजरा देवीपुर टिकरी रेलवे पुल के पास तो लगा दिया । वहां से एक किमी दूर पश्चिम मधवापुर गांव में विजय प्रताप सिंह के 1 वर्षीय बछड़े व अरंगा झील के पास हिरन को भी निवाला बनाया । जिसकी सूचना ग्रामीणों ने रेंजर मनमोहन मिश्रा समेत वन कर्मियों को दी । वन कर्मियों के विलंब से आने के चलते ग्रामीणों ने बछड़े का अंतिम संस्कार कर दिया । मौके पर पहुंची टीम ने लोगों को एहितयात बरतने की अपील की । रेंजर मनमोहन मिश्रा ने बताया कि बछड़े का अवशेष न देखने के कारण इस बात की पुष्टि तो नहीं कर रहे हैं कि उसे बाघ ने ही मारा होगा ,पर इंकार भी नहीं किया जा सकता । उन्होंने टीम के साथ रात में गश्त करने की बात कही है । टीम में रेंजर समेत वनरक्षक राम पाल भारती , मोहम्मद सफीक , शिवकुमार आदि शामिल रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ