अमेठी (यूपी). कांग्रेस से बग़ावत कर भगवाधारी हुए एमएलसी दिनेश सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोटो में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर पर विराजमान और दिनेश सिंह अमित शाह के पास जमीन पर बैठे हैं। इस दौरान अमित शाह के पैर जिस दिशा में हैं उसको लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर चुटकी ले रहे।
अमेठी कांग्रेस के Twitter अकाउंट पर लिखा गया ये...
अमेठी कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया की ट्विटर साइट पर उक्त फोटो को चस्पा कर लिखा गया है कि कांग्रेस पार्टी में जो इज़्ज़त और सम्मान कार्यकर्ताओं और नेताओं की होती है वो शायद किसी पार्टी में नहीं होती।
इसके अलावा लिखा गया कि बीजेपी में शामिल होने के बाद एमएलसी दिनेश सिंह जी शायद यही सोंच रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में 21 अप्रैल को रायबरेली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष एमएलसी दिनेश सिंह व उनके भाईयों ने कांग्रेस को अलविदा कह बीजेपी का दामन थामा था।
वहीं अमेठी के कांग्रेस नेता एवं एमएलसी दीपक सिंह ने कहा है कि सपा, बसपा से हार कांग्रेस की वजह से सदन पहुंचे एमएलसी दिनेश सिंह की चारो धामों की यात्रा पूर्ण हो गई है। सपा, बसपा, कांग्रेस, भाजपा खैर कांग्रेस छोड़ना तय था लेकिन पहले जिस पार्टी के दम जीते है पहले उससे इस्तीफा देते फिर किसी पार्टी में शामिल होना था। उन्होंंने कहा कि दिनेश सिंह सेल फिश हैं और ऐसे व्यक्तियों की जगह यही है जहां फ़िलवक्त वो बैठे हैं।
प्रियंका गांधी पर लगाए थे ये आरोप
बीजेपी ज्वाइन कर दिनेश सिंह ने कांग्रेस पर गम्भीर आरोप लगाये थे। उन्होंने कहा था कि प्रियंका गांधी ने हमारे भाई राकेश सिंह को टिकट देने के बदले में एक शर्त रखी थी, कि जब मैं एमएलसी पद से इस्तीफा दूंगा तभी मेरे भाई को हरचंदपुर विधानसभा का टिकट दिया जाएगा। इसके लिये मैंने इस्तीफा लिखकर दिया था।
साथ ही उस शपथ पत्र की बाकायदा वीडियोग्राफी कराई गयी थी, तब जाकर मेरे भाई को टिकट मिला था।
सनद रहे कि दिनेश सिंह पहली बार 2010 में और दुबारा 2016 में कांग्रेस से एमएलसी बनाये गये हैं।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि अभी तक जिले के किसी भी कांग्रेसी ने भारतरत्न प्राप्त राजीव गांधी जी की मूर्ति नहीं लगवायी थी, लेकिन मैंने अपने जिला पचांयत परिसर में उनकी मूर्ति लगवायी। काफी दिनों से इंदिरा गांधी जी की मूर्ति पर भी किसी भी कांग्रेसी का ध्यान नही गया था, मैनें उनकी मूर्ति को सही कराकर ठीक स्थान पर रखवाई थी। इसके बाद भी मुझे कांग्रेस में मान सम्मान नहीं मिला।
सोनिया गांधी के सामने लडूंगा लोकसभा चुनाव
ग़ौरतलब हो कि एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली में जो भी पार्टी विकास कराएगी जनता उसी को अपना सांसद चुनेगी।
![]() |
मैं भाजपा में शामिल होने के बाद इस जिले का विकास करा पाया और भाजपा पार्टी ने मुझे लोकसभा चुनाव का टिकट दिया तो मैं सोनिया गांधी के विरुद्ध चुनाव जरुर लडूंगा और अगर पार्टी किसी और को यहां से टिकट देती है तो उसकी तन, मन, धन से मदद करूंगा।
अब इस जिले की सीट आराम से किसी को नहीं लेने दूंगा, कम्पटीशन होगा तभी किसी को जीतने का मौका मिलेगा।





एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ