Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को सौपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ दुबौलिया के अध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में गुरूवार को शिक्षकों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को ज्ञापन देकर दुबौलिया के खण्ड शिक्षा अधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल पर शिक्षकों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुये मामलों के जांच एवं स्थानान्तरण की मांग किया गया। 
ज्ञापन में कहा गया है कि दुबौलिया के खण्ड शिक्षा अधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल   बी.आर.सी. दुबौलिया पर अलग-अलग अध्यापकों को बुलाकर उनका आर्थिक शोषण करते हैं। इस सम्बन्ध में जब शिक्षकांे ने विरोध किया तो उनका कहना है कि गोरखपुर से आता हूं, खर्च लगता है, मैं पैसा कमाने आया हूं, तमगा लेने नहीं। मेरी क्या बदनामी होगी, यहां कोई रिश्तेदारी थोड़े है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय भकरही विकास खण्ड दुबौलिया में तैनात शिक्षक राम पाल सिंह के साथ ही कुछ अन्य शिक्षक खण्ड शिक्षा अधिकारी के आर्थिक लूट खसोट में शामिल हैं। 
8 सूत्रीय ज्ञापन लेते हुये बीएसए सत्येन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षकों के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जायेगी। बीएसए को   प्रतिनिधि मण्डल ने यह भी जानकारी दिया कि शिक्षको के आर्थिक शोषण और भ्रष्टाचार के मामलों में खण्ड शिक्षा अधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल को कुदरहा और परशुरामपुर से हटाया जा चुका है। 
प्रतिनिधि मण्डल में संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल, शैल शुक्ल, विजय चौधरी, कन्हैयालाल भारती, सूर्य प्रकाश शुक्ल, महेश, अवनीश तिवारी,  राजेश कुमार, त्रिलोकीनाथ आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे