Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएयशन की बैठक सम्पन्न




सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएयशन अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को एक बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्वालियर के अतिरिक्त जिला जज द्वारा एस.सी.एस.टी. एक्ट मामले में उच्चतम न्यायालय के निर्णय का पालन न करने पर एक अभियुक्त को तत्काल रिहा कर देने की सराहना की गई। 
घटना के अनुसार सोनू खान अभियुक्त के ऊपर एस.सी.एस.टी. एक्ट अन्तर्गत जाति सूचक शव्द के इस्तेमाल का अभियोग लगाकर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि आरोपी अल्पसंख्यक समुदाय का है और जातीय दंगा हो सकता है। इस पर न्यायाधीश ने दारोगा के विरूद्ध कार्रवाई करने को कहा। 
बैठक में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति  पदाधिकारियों ने  इस निर्णय की सराहना करते हुये अधिवक्ताओं ने कहा कि न्यायाधीश ने जो कदम उठाया है उसके दूरगामी परिणाम होंगे और एस.सी.एस.टी. एक्ट का दुरूपयोग भी रूकेगा। 
न्यायाधीश के निर्णय की सराहना करने वालों में पं. चन्द्रबली मिश्र, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, मो. वसीम अंसारी, राजदेव वर्मा, लालमणि प्रसाद, ओम प्रकाश नाथ मिश्र, विनय कुमार बख्शी, पेशकार मिश्र, दीनानाथ यादव, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, राजकुमार श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, हरीश दरवेश, आतिश सुल्तानपुरी, दीपक प्रसाद, सागर गोरखपुरी, जय प्रकाश स्वतंत्र आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे