Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में शौच के लिए गयी नाबालिग से दुराचार


गोंडा:-फिर एक नाबालिक लडकी के साथ आया रेप का मामला।मानवता को किया शर्मसार।एक तरफ जहां पूरा प्रदेश रेप व गैंग रैप के लिए बदनाम है।तो वहीं ऐसी कुकर्म घटना होने का नाम नहीं ले रहा है।ऐसा ही एक मामला थाना छपिया क्षेत्र के एक गांव का सामने आया है।कहा जाता है कि शौच के लिए गयी नाबालिग दलित बालिका को गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया।घटना का पता लगते ही पीड़ित मां ने पुलिस में तहरीर दी है। मां ने तहरीर में आरोप लगाया है कि थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को सुबह 16 वर्षीय बालिका शौच के लिए गयी थी कि गांव के ही एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। चौकी प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मां की तहरीर पर गांव के ही सूरज मिश्र पर मामला दर्ज किया गया है। एस ओ जयदीप द्विवेदी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। कुछ वर्षों पहले भी उस युवक को दुराचार के मामले में जेल भेजा गया था। गांव में घटना को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढायी गयी है। एडिशनल एसपी मणि लाल पाटीदार और सी ओ तरबगंज कृष्ण चन्द्र सिंह, एस ओ ने मौके का निरीक्षण किया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे