Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा-फैजाबाद हाईवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन गंभीर


डॉ ओपी भारती 
गोंडा : फैजाबाद हाईवे पर राजा सगरा जनता होटल के पास दो ट्रकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें दोनो ट्रकों को मिलाकर तीन लोग घायल हो गए घायलों में से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना पाकर  मौके पर अपने दल - बल के साथ पहुँचे प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज विनोद सरोज ने तीनों घायलों में से दो को 108 एम्बुलेन्स से और एक को प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए गोंडा जिला अस्पताल भिजवाया ।
घटना तड़के सुबह 4:00 बजे की है गोंडा से फैजाबाद की तरफ जा रही हबीबी रोड लाइन तथा फैजाबाद से गोंडा की तरफ जा रही प्रियांशु राजन रोड लाइंस ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई । भिड़ंत हबीबी रोड लाइंस ट्रक का टायर फट जाने से हुआ । दोनो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए । घायलों में से हबीबी रोड लाइंस के अतुल सिंह पुत्र राजवीर सिंह(50) निवासी रामपुर जनपद मुरादाबाद तथा प्रियांशु राजन रोड लाइंस के चालाक सरजू महतो (52) खलासी सुरेश महतो (40) निवासी कुटारा बस्ती थाना हजारीबाग झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने तत्परता दिखाते हुए ट्रकों में फसे लोगो को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। एंबुलेंस ना मिलने पर प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए गोंडा जिला अस्पताल भेजवाया तथा  रास्ता खुलवाया।  घायलों में से हबीबी रोड लाइंस के चालक अतुल सिंह व  प्रियांशु राजन के चालक सरजू महतो की हालत गंभीर बनी हुई है। भिडन्त से  हुए रोड जाम को खुलवाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी जिसके लिए पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्रकों को रोड से हटवा कर रास्ता खुलवाया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे