Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

13 बच्चों के मौत से बस्ती में भी शोक का माहौल


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । कुशीनगर जिले के दुदही रेलवे स्टेशन के पास  13 स्कूली बच्चों की स्कूली वैन और टेªन भिड़न्त में 13 बच्चों के मौत और 6 के घायल होने से बस्ती में भी शोक का माहौल रहा। लोग दुःखद घटना को लेकर स्तब्ध थे। गुरूवार की शाम चित्रांश क्लब अध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ के नेतृत्व में नेताजी सुभाष  चन्द्र बोस प्रतिमा के समक्ष कैन्डिल जलाकर हादसे में मारे गये मासूमों को भावुक श्रद्धांजलि दिया। 
क्लब के मण्डल अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्घटनाओं में जब मासूमों की मौत होती है तो मन उदास हो जाता है। उन्होने स्कूली वाहनों की सघन जांच, उनके चालकों की मनः स्थिति, दक्षता की जांच कराने के साथ ही दुःखी परिवारों को आर्थिक सहायता और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया। चित्रांश क्लब     अध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ ने कहा कि रेल क्रासिंगों पर और अधिक सुरक्षा, सतकर्ता की जरूरत है जिससे दुःखद हादसों को रोका जा सके। 
नेताजी सुभाष  चन्द्र बोस प्रतिमा के समक्ष कैन्डिल जलाकर हादसे में मारे गये मासूमों को दुःखी मन से  श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजेश चित्रगुप्त, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, अनिल कुमार पाण्डेय, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, डा. कुलदीप सिंह, पं. सरोज मिश्र, रंजीत श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, राजेश गौड़, आलोक खरे, योगेन्द्र शुक्ल, चन्द्र मोहन, ऋषि तिवारी, अजय उपाध्याय, रंजीत सिंह, अमर सोनी के साथ ही विभिन्न संगठनों के लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे