अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रौनाही थाना क्षेत्र के ग्रामसभा इब्राहिमपुर दिवली के निंदुरा मांझा में ग्लाइडर प्रशिक्षु विमान प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आने से गिर गया। इसे पायलट ने दोबारा उड़ाने की कोशिश की तो मौके पर ही पलट गया।विमान में सवार प्रशिक्षक और प्रशिक्षु दोनों बाल-बाल बच गए।गुरुवार को फैजाबाद हवाई पट्टी से ग्लाइडर प्रशिक्षु विमान, प्रशिक्षु को लेकर प्रशिक्षण उड़ान पर उड़ा।विमान को तकनीकी खराबी के चलते निंदुरा मांझा में आपात कालीन लैंड कराया गया। प्रशिक्षण दे रहे पायलट कैप्टन विमल कुमार व प्रशिक्षु चालक राहुल गुप्त दोनों प्लेन में सवार थे।अपनी लापरवाही और विमान की खामियों को छिपाने के लिए प्रशिक्षक ने विमान को दोबारा बालू से भरे धरातल से उड़ाने की कोशिश की तो विमान मौके पर पलट गया।नदी के किनारे पलटे इस प्रशिक्षु विमान को लेकर क्षेत्र में खलबली मची तो उड्डयन विभाग के अधिकारी व स्थानीय पुलिस के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार पाण्डेय के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।प्लेन के बालू में पलटने की वजह से पायलट एवं प्रशिक्षु बाल-बाल बच गए।मौके पर मौजूद पायलट विमल कुमार ने बताया कि तकनीकी खराबी से प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी लैंडिंग होते समय विमान पलट गया


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ