सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी ।अपना दल एस ने शुक्रवार को राष्ट्रीय संरक्षिका व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल के 37 वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर जिला चिकित्सालय बस्ती में रक्तदान शिविर का आयोजन किया । शिविर में प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ,प्रदेश सचिव रामनयन पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला मीडिया सचिव प्रमोद कुमार आर्य, युवा मंच के जिला सचिव अतुल पटेल आदि ने रक्तदान किया । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अनुप्रिया पटेल के स्वस्थमय जीवन व दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने कहा कि आधुनिक युग में विज्ञान के विस्तार के बाद भी व्यक्ति के मृत्यु को रोक पाना एवं रक्त का निर्माण करना संभव नहीं हो पाया है, परंतु रक्तदान करके जीवन बचाया जा सकता है ।ऐसी दशा में रक्तदान करना महान पुनीत कार्य है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिवेश में अनुप्रिया पटेल पिछड़ों दलितों के हक अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं। कुशल नेतृत्व क्षमता एवं दूरदर्शी सोच के चलते इतनी कम उम्र में जो मुकाम हासिल किया है वह भारतीय राजनीति मील का पत्थर है। इतनी कम उम्र में भारत सरकार मंत्री होना एक मिशाल है।
इस अवसर पर झिनकान चौधरी ,रमेश चंद भारती, अभिषेक आर्य ,रमेश चंद गिरी ,हरिराम पटेल, इसहाक अली ,जगराम गोंड़ शिव कुमार मौर्य, राम नरेश निषाद ,लाल जी पटेल आज मौजूद रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ