Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कुशीनगर हादसे के बाद प्रशासन की टूटी कुम्भकर्णी नींद


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी । कुशीनगर हादसे के बाद बस्ती जिला प्रशासन भी कुम्भकर्णी नींद से जाग गया है। घटना से सबक लेते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों को सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए कमर कस ली है।  एआरटीओ प्रवर्तन अरुण कुमार के नेतृत्व में स्कूल वाहनों के खिलाफ मालवीय रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया चेकिंग के दौरान गाड़ी के कागज फिटनेस सहित गाड़ी में उपलब्ध रहने वाले तमाम जरूरी उपकरण की जांच की गई। सर्वाधिक स्कूल वाले क्षेत्र मालवीय रोड पर घण्टों हुए चेकिंग में आधा दर्जन गाड़ियों की फिटनेस और कागजात सही नहीं पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई। एआरटीओ ने बताया कि हेडफोन लगाकर गाड़ी चलाने वाले ड्राइवरों का ड्राइविंग लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा। एआरटीओ अरुण कुमार ने कहा कि नियमित रूप के गाड़ियों के कागजात चेक किये जाते है । अभी तक 70 से अधिक लोंगो के खिलाफ हेडफोन लगाकर गाड़ी चलाते हुए पाए जाने पर कार्यवाही की गई है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे