Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आम आदमी पार्टी ने सौपा ज्ञापन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। आज आम आदमी पार्टी बस्ती कुशीनगर जैसी घटना बस्ती जनपद मे न हो को लेकर जिलाधिकारी बस्ती को ज्ञापन देकर ये मॉग की है कि शहर मे संचालित मान्यता प्राप्त / गैर मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूलो की जाच करा के जिस तरह मानक के विपरीत स्कूलो का संचालन किया जा रहा है उसमे बेसिक शिक्षा विभाग की मिली भगत का परिणाम है ,वही विद्यालयो मे जो वाहन प्रयोग किया जा रहा है ,मानक से ज्यादा बच्चो को ठूस-ठूस कर ले आया ले जाया जा रहा है ,LPG वैन ,आटो ,स्कूल बस ,का प्रयोग किया जा रहा है  मानक विहीन है,जो LPG वैन चलायी जा रही वो परिवहन विभाग की मिली भगत के कारण है,की जॉच कर दोषियो के खिलाफ कार्यवाही की मॉग कर  भविष्य मे ऐसी घटना बस्ती जनपद के नौनिहालो के साथ न हो प्रशासन से आम आदमी पार्टी बस्ती मॉग करती है ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहॉ कि जिस प्रकार कुशीनगर मे दर्दनाक घटना घटित हुई ,प्रशासन अगर पहले से चेता होता तो घटना घटित नही होती ,बस्ती जिलाधिकारी से मॉग की है कि जिले मे संचालित हो रहे गैर मान्यता प्राप्त प्राईवेट विद्यालयो पर कार्यवाही की जॉय जो नियम को ताक पर रख कर विद्यालय संचालन कर रहे है , वही बेसिक शिक्षा विभाग के मिली भगत के कारण ही संचालित हो रहे है की भी जॉच हो ।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमानतुला एराकी ने कहॉ कि अगर परिवहन विभाग अपने जिले मे गम्भीरता से नही चेता आने वाला दिन दूर नही बस्ती मे भी कोई बडा हादसा होगा ,जिस प्रकार Lpg लगी खटारा मारूती वैन से बच्चो को ठूस-ठूस कर ले जाया लेआया जाता है ,परिवहन विभाग की मिली भगत के कारण ही सम्भव है,जिलाप्रशासन समय रहते कुम्भकर्णी निद्रा से नही जागा बस्ती मे भी कोई हादसा होने से इन्कार नही किया जा सकता है।
इस अवसर पर शैलेन्द्र गुप्ता,डी०सी०दुबे,रामस्वारथ यादव ,वीरेन्द्र कसौधन आदि लोग उपस्थित ऱहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे