गोण्डा। गुरूवार को मनकापुर विकास खंड क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में सूबे के समाज कल्याण के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री अपने लाव-लश्कर के साथ ग्राम स्वराज के अन्तर्गत चौपाल/रात्रि प्रवास किया।जिसमें जिले व तहसील के विभिन्न विभागाध्यक्षो के साथ भाजपा द्वारा चलाये जा रहे जनहित योजनाओ की समीक्षा किया।
बताते चलें कि मनकापुर तहसील क्षेत्र के अम्बरपुर ग्राम सभा के प्रायमरी पाठशाला मे ग्राम स्वराज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज कल्याण मंत्री रमापति ने रात्रि निवास करते हुए चौपाल लगा कर केन्द्र व प्रदेश सरकार से दी जाने वाली सहायता व योजनाओ का गुणगान करते हुए ।
अम्बरपुर ग्राम सभा मे स्वच्छ शौचालयों की प्रगति देखकर मंत्री वीडीओ मनकापुर से खफा दिखे। वही विधुत विभाग से नाराज लोगों ने मंत्री के समक्ष अपनी भणाष निकाली। लेकिन एसडीओ विधुत ने सभी के प्रश्नों का सही उत्तर मंत्री के समक्ष रखा । उज्वला योजना के अंतर्गत दहाई की संख्या मे मंत्री ने कनेक्शन प्रदान किऐ।
चौपाल व रात्रि निवास का कार्यक्रम ऐक अच्छी सोच व पहल है। परन्तु यह कितने हद तक धरातल पर आयेगा। यह तो आने वाले समय के पीछे है। वहीं मंत्री रमापति शास्त्री ने सभी अधिकारीयो निर्देशित करते हुऐ कहा कि पन्द्रह दिन के भीतर सभी लोगों की समस्या का निदान किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम मे माणीराम पाटीदार अपरपुलिस अधीक्षक, बीके प्रसाद एसडीएम मनकापुर, मुख्य बिकास अधिकारी, मंत्री प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे, एक्ससीएन एसके साहू, वीडीओ शिव कुमार तिवारी, एडीओ भरत पान्डेय, डाक्टर एके राय, ग्राम प्रधान हंसराज, जर्नादन प्रसाद वर्मा, राजेश सिंह, केके सिंह, यूपी सिंह, कमलेश पान्डेय, पिंगल बौद्ध , विनोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ