सुनील उपाध्याय
बस्ती। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उ.प्र. आवास विकास परिषद पूर्व उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने दुबौलिया विकास खण्ड के कठौतिया गांव के लगभग 71 अग्नि पीड़ित परिवारों में वस्त्र, अनाज और घरेलू उपयोग के सामानों का वितरण किया।
कहा कि यदि समाज के जिम्मेदार, समर्थ लोग अपनी भूमिका का निर्वहन करें तो किसी भी विपरीत स्थिति का सामना किया जा सकता है। अग्निपीड़ित परिवारों की स्थिति दयनीय है क्योंकि आग ने कठौतिया गांव के अनेक परिवारों का जीने का संसाधन छीन लिया है। अग्नि पीड़ितों को हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुये सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि सरकारी स्तर पर भी उन्हें समुचित सहायता प्राप्त हो जिससे वे पुनः अपनी स्थिति को बेहतर बना सके।
कठौतिया गांव के अग्नि पीड़ितों में वस्त्र, घरेलू सामान वितरित करते समय सिद्धार्थ सिंह के साथ मो0 स्वालेह, रमेश चौबे ,सुड्डू सिंह, गौरव सिंह, मानवेन्द्र सिंह, कन्हैया यादव, प्रेमचन्द यादव ,शुकुल्ले यादव , शौरभ वर्मा , मोव शकील , डॉ अजीज आदि शामिल रहे। अग्नि पीड़ित ग्रामीणों ने इस पहल को सराहा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ