Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भदेश्वरनाथ में ग्राम स्वराज अभियान चौपाल में जनप्रतिनिधियों को लेकर जनता में दिखा आक्रोश


राकेश गिरी 
बस्ती । भदेश्वर नाथ में आयोजित में स्वराज चौपाल में पहुँची नगर पालिका अध्यक्ष सहित भाजपा नेताओं को जनता का आक्रोश झेलना पड़ा । चौपाल में  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा, महंथ राजवेश्वर जी की उपस्थिति में भद्रेश्वरनाथ मंदिर परिसर में ग्राम स्वराज अभियान की कड़ी में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं सुनने पहुँचे थे कि कुछ ग्रामीणों द्वारा जीत कर जाने के बाद न दिखने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी होने लगी मामला गम्भीर होता देख भाजपा नेता पुष्कर मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी । पुलिस के आने के बाद ग्रामीण शांत हुए । चौपाल में उपस्थित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का प्रभावी निदान कराया जाय। 

भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार विकास योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने की दिशा में संवेदनशील है। ग्राम स्वराज उसी की कड़ी है। 
गुरूवार को आयोजित चौपाल में बिजली, पानी, शौचालय, आवास, नाली, सड़क आदि का मुद्दा छाया रहा। बैठक में उपस्थित बस्ती सदर के खण्ड विकास अधिकारी और बिद्युत विभाग के अधिकारी ने शिकायतों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। 
भाजपा नेता पुष्कर मिश्र और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा के साथ ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ भोजन कर रात्रि विश्राम किया। देर रात तक ग्रामीणों से सीधा संवाद बनाया गया। 

चौपाल में कार्यक्रम संयोजक सच्चिदानन्द पाण्डेय, सतीश सोनकर, सन्तोष शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू भैया’, रणजीत सिंह, अजय श्रीवास्तव, गोपाल मद्धेशिया राकेश गिरी, इन्द्रदेव गोस्वामी, रामतेज चौधरी, अरविन्द भट्ट, अनिल कमलापुरी, प्रवीण चौधरी, पवन तिवारी, रामू पाठक, अविनाश, विकास बरनवाल, गोपाल चौरसिया, रामधनी चौधरी, जतिन गौड़, डब्लू सोनकर, विकास, संजय उपाध्याय ‘टीटू’ विराट पाण्डेय, प्रभात गौतम, अमर निषाद, अनुराग द्विवेदी, सागर गौड़,  महेन्द्र शंकर, चिन्टू मिश्र के साथ ही भाजपा के अनेक नेता, कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे