वासुदेव यादव
अयोध्या। फैजाबाद, कांग्रेस पार्टी के जिला महासचिव मोहम्मद आफाक ने कुशीनगर स्कूल बस व रेल की भिडंत से मृत हुए बच्चों के प्रति अपनी गहरी शोक सवंदेना प्रकट करते हुए मांग किया है कि मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख की मदद सरकार प्रदान करें। इसके साथी ही जो भी इस दुघर्टना में दोषी हो उन पर सरकार सख्त कार्यवाही करें ताकि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने कहा िकइस घटना में कुल 13 बच्चों की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि आधा दर्जन बच्चें घायल हुए है। घायलों का भी सरकार पूरा ईलाज व आर्थिक मदद करें। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी घटना है, जिसमें दर्जन भर मासूम बच्चे अकाल ही मृत हो गए। उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि बुलेट टेªन का सपना छोड़कर पहले रेलवे क्रासिंग को ठीक करवाएं। भारत व उत्तर प्रदेश में बहुत ऐसे रेलवे क्रासिंग है जहां पर गार्ड तक नहीं रहते है।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मृतकों के परिजनों के आक्रोश व विरोट को नौटंकी कहना अन्यायतुल्य करार दिया तथा कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा मृतकों के परिजनों को ऐसा कहना गलत हैं। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को कानून के दायरे में विरोध करने का हक है। यह हादसा रेलवे विभाग व वाहन चालक की ही केवल गलती का परिणाम नहीं है बल्कि सरकार की उदासीनता की भी देन है। अगर वहां पर गार्ड होता एवम क्रासिंग बनी होती तो यह हादसा कदापि नहीं होता।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ