Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खढ़वा चिरई गांव में शीघ्र खुलेगा प्राथमिक विद्यालय: विधायक



वासुदेव यादव
बस्ती। परसरामपुर ब्लाक के राजस्व ग्राम खढ़वा चिरई के बच्चों को स्कूली शिक्षा के लिए दूसरे गांवों के विद्यालयों की दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। सब कुछ ठीक रहा तो इस गांव में शीघ्र ही प्राथमिक विद्यालय खुल जाएगा। इसके लिए हर्रैया के भाजपा विधायक अजय सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। उन्होंने शुक्रवार को हर्रैया में मखक्षेत्र मित्र मंडल के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान यह जानकारी दी।
गौरतलब है खढ़वा चिरई पहले पड़री बाबू ग्राम सभा का राजस्व ग्राम था।  परिसीमन के बाद यह गांव ठाकुर ग्राम सभा का हिस्सा बना। लेकिन आजादी से आज तक विकास से अछूता ही रहा। गांव में अभी तक कच्ची सड़कें हैं। नालियां तो बनी ही नहीं हैं। मनरेगा से कोई काम नहीं हो रहा है। अधिकांश हैंडपंप खराब होने से पेयजल की भी समस्या है। इन समस्याओं के निस्तारण के लिए मित्र मंडल के अध्यक्ष अधिवक्ता सन्तोष कुमार पांडेय ने गत दिनों जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। विधायक अजय सिंह ने इसका संज्ञान लिया और तत्काल स्कूल का निर्माण कराने का प्रस्ताव विभाग को भेजा। साथ ही हैंडपंप की मरम्मत के लिए खंड विकास अधिकारी परसरामपुर से बात की और तत्काल काम कराने का निर्देश दिया। इस दौरान विधायक सिंह का मित्र मंडल की ओर से अभिवादन किया गया। इस मौके पर राम ललित पांडेय, गुड्डू सिंह आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे