Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजकल्याण मंत्री का आदेश उनके ही विधानसभा मनकापुर में बना लालीपाप


गोण्डा। सूबे के समाजकल्याण मंत्री को भले ही प्रदेश के कैबिनेट में स्थान प्राप्त हो और प्रदेश के अन्य तहसीलों में अधिकारियो के लिए उनका आदेश सर आँखों पर हो लेकिन मंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र मनकापुर में अधिकारी मंत्री जी के आदेश को लालीपाप बना देते है 

यह है मामला 
बीते गुरुवार के देर शाम सूबे के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने ग्राम स्वराज के अन्तर्गत विकास खंड मनकापुर के ग्राम अम्बरपुर में चौपाल व प्रवास के जरिये केन्द्र व राज सरकार द्वारा जारी जन कल्याणकारी योजनाओ से क्षेत्र की जनता को लाभावन्ति करने के उद्देश्य लगायी गयी थी। इस दौरान चौपाल में ग्राम सभा के पात्र लोग प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, नरेगा जांब कार्ड, विधवा-वृद्वा पेशन, उज्जवला रसोई गैस, सौभाग्य योजना, राशन कार्ड आदि योजनाओ से वचित मिले जिसकी ग्रामवासियो ने मंत्री से शिकायत की । 

मंत्री ने गंभीरता से ली थी शिकायत 
शिकायत को मंत्री व मंत्री प्रतिनिधि गम्भीरता से लेकर चौपाल में ही मौजूद विभागाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा था कि शनिवार को ग्रामसभा में खुली बैठक कर पात्र लोगो को जन कल्याणी योजनाओ का लाभ दिया जाय।

मंत्री के आदेश को ऐसे बनाया लालीपाप 
शनिवार को सिर्फ ग्राम सिक्रेटरी, आशा बहू व आंगनवाडी कार्यकत्री के अलावा किसी भी विभागाध्यक्ष खुली बैठक में सहभागिता नही किया। जिससे ग्राम प्रधान हंसराज व सिक्रेटरी सुशीला मिश्रा द्वारा कोरम पूरा कर इतिश्री कर लिया गया ।

बोले जिम्मेदार 
उपजिलाधिकारी वीके प्रसाद ने बताया कि मंत्री जी के द्वारा निर्देश दिया गया था। फिर भी पता करता हूं कौन-कौन नही गया था।   

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे