Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चार दिन से गायब लड़के का शव कुँए से बरामद ,ग्रामीणो ने जाहिर की हत्या की आशंका


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :रुदौली कोतवाली क्षेत्र में चार दिन से गायब लड़के का शव संदिग्ध अवस्था मे गॉव के बाहर कुए से पुलिस बरामद कर लाश को पीएम के लिए भेज कर छानबीन में जुट गयी उधर सूचना पाते ही सीओ ने पहुचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार को ढ़ाढस भी बधाया वही उपस्थित ग्रामीणो ने हत्या की आशंका जाहिर की 

     पुलिस बिभाग की माने तो रुदौली कोतवाली क्षेत्र के गौहन्ना गांव निवासी हरिओम कोरी का लगभग 8 वर्षीय शिवम् बुधवार देर रात संदिग्ध हालत मे गायब हो गया था परिजनों ने सारी रात खोजबीन की लेकिन लड़का न मिल सका तो गुरुवार को सुबह गॉव के कोटेदार के साथ कोतवाली पहुच कर  हरिओम ने बच्चे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी तभी से खोजबीन में जुटी पुलिस ने शनिवार को पुलिस के हाथ कामयाबी मिली लेकिन तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी गॉव निवासी संतराम मिश्रा के खेत मे स्थित कुए से लड़के का शव पुलिस ने बरामद कर लाश को पीएम के लिए भेज कर छानबीन मे जुट गयी शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार पर पहाड़ सा टूट पड़ा माता आरती पिता हरिओम बूढ़े बाबा सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था मृतक के पिता हरिओम ने बताया कि मैं रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र में स्थित पाण्ड़ेय ढ़ाबा पर मजदूरी करता हू पूरे परिवार के भरण पोषण की जिम्मेदारी मेरे सर पर है बुधवार को होटल से लौटा तो पत्नी आरती की तबियत खराब थी जिन्हे लेकर बिजड़ी गॉव में डाक्टर बिजय चौरसिया को दिखाने गया था देर रात लौटने पर शिवम के घर न होने पर सारी रात खोजबीन की जब नही मिला तब दूसरे दिन सूचना पुलिस को दी तभी से जुटी रुदौली पुलिस ने शनिवार दोपहर मे शिवम की लाश कुए में पडी होने की सूचना कोतवाली पुलिस ने दी
           वही प्रत्यक्षदर्शियो की माने तो मृतक शिवम के गले पर निशान होने व हत्या कर लाश कुए में ड़ालने की बात व्यापक चर्चा मे थी जबकि सीओ अमर सिह पूछे गये सवाल के जबाब में बताया कि गुरुवार से ही मैं और कोतवाल जयबीर सिंह यादव सहित पुलिस कर्मी लड़के तलाश में लगे थे शंका के आधार पर शनिवार को कोतवाल अपने टीम के साथ गौहन्ना गॉव के पास स्थापित कुए में खोजबीन कर रहे थे खोजते खोजते जैसे ही वह संतराम मिश्रा के खेत में स्थित कुए के पास पहुचे तैसे ही बदबू आने लगी जिसके बाद कोतवाल खुज कुए में झाककर देखा तो बच्चे की लाश दिखी जिसे जब बाहर निकला गया तो लाश बुधवार से गायब शिवम की निकली जिसे पीएम के लिए भेज दिया गया है और छानबीन किया जा रहा है कहा फिरहाल पीएम रिपोट आने के बाद ही मौत का कारण सष्पष्ट हो पायेगा 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे