Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लानें के लिये आगे आया अंकुरण फाउंडेशन




खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर. मुरझाए चेहरों पर मुस्कान लानें के लिये अंकुरण फाउंडेशन के चुनिंदा सदस्यों ने बड़ा और सराहनीय क़दम उठाया है। फाउंडेशन के सदस्यों ने बीते दिनों आग के क़हर में बर्बाद हुए 87 परिवार के लोगों की मदद के लिये हाथ बढ़ाते हुए उन्हें जहां दैनिक उपयोग की चीज़ें मुहैया कराई वहीं जल्द ही बिटिया की होने वाले ब्याह के सामान भी पीड़ित परिवार को पहुंचाया है। बग़ैर किसी सरकारी मदद के उक्त फाउंडेशन द्वारा अपनी ओर से कराये गये इस कार्य की लोगो ने सराहा है।

450 सदस्यों की इस तरह किया मदद
अंकुरण फाउंडेशन के डा. आशुतोष श्रीवास्तव और अभिषेक सिंह ने बताया कि अमेठी के पूरे बुद्धि नारा अढनपुर पिपरी गांव में बीते दिनों लगी आग से 87 परिवार पूरी तरह तबाह और बर्बाद हो गए थे, तन के कपड़ों के अलावा इन परिवार के लोगों के पास कुछ बचा नहीं था। इस ख़बर को देख और पढ़ कर दिल सिहर उठा था, फिर हम सभी ने इन परिवारों की मदद का मन बना लिया। जानकारी करने पर पता चला कि 87 परिवारों के सदस्यों की कुल संख्या लगभग 450 है, फाउंडेशन की ओर से बच्चों को बिस्किट और कपड़े, महिलाओं को नई साड़ियां और जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई।

अग्निपीड़ित परिवार की कन्या के कन्यादान की ली जिम्मेदारी
यही नही पूरेबुद्धि नारा पिपरी गांव निवासी  दयाराम की बिटिया की शादी 11 मई को होनी है, आग लगने  के कारण  दयाराम की पूरी गृहस्थी का सामान जल गया जिसमें बिटिया के शादी में दिए जाने वाला सामान भी शामिल थे। फाउंडेशन  को जब इस बात की खबर हुई तो पीड़ित परिवार से मिलकर बिटिया के विवाह के लिये जरूरी सामान, 16 नई साड़ियां,  जयमाल की साड़ी और कन्यादान के लिए बिछिया, पायल आदि के लिये नगद धनराशि दिया। यही नही शादी के लिये पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री उपलब्ध  कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे