सुनील उपाध्याय
बस्ती । केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं से जनता को परिचित कराने के उद्देश्य से जन शिक्षण संस्थान द्वारा 30 अप्रैल से 5 मई तक 6 स्थानों पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
यह जानकारी देते हुये संस्थान के निदेशक अजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि 30 अप्रैल को बस्ती सदर क्षेत्र के महसो, बनकटी के जयपुर, 1 मई को विक्रमजोत के अमोढ़ा सांसद आदर्श ग्राम, कप्तानगंज के महराजगंज, 4 मई को रामनगर के भानपुर, सल्टौआ के सोनहा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
बताया कि 5 मई को आजीविका दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम होंगे जिसमें जन शिक्षण संस्थान के सन्दर्भ व्यक्ति, प्रशिक्षुओं को जानकारी दी जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ