सुनील उपाध्याय
बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर तथा ग्राम स्वराज अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों पर आधारित सूचना विभाग द्वारा ‘एक साल नई मिसाल तथा हुआ विकास बढा विश्वास‘ विषय पर तीन दिवसीय किट प्रदर्शनी मण्डल मुख्यालय के बस्ती सदर तहसील में लगायी गयी है। इसका शुभारम्भ बस्ती सदर के विधायक दयाराम चौधरी द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी किट में लगभग 400 सौ से ज्यादा सरकार की योजनाओं पर आधारित सूचनाए अंकित कर लगाई गयी है। इस सूचनाओं में इन्वेस्टर समिट सबको सुरक्षा, चमकेगी सड़क, सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम, शिक्षा में गुणवत्ता, शिक्षा की उड़ान, चिकित्सा पद्यति, जरूरत मन्द को खाद्यान, रौशन हुआ प्रदेश, सहकारिता, कृषि, गन्ना, पेयजल, सिचाई, ग्राम्य विकास, स्मार्ट सिटी, नगर विकास, सुगम यातायात, स्वच्छता, उज्जवला, समाजिक कल्याण, छात्रवृत्ति आदि बिन्दुओं पर आधारित है। इस अवसर पर विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी सरकार ने नारा दिया था कि सबका साथ सबका विकास उसको लेकर चल रही है तथा सभी क्षेत्रों में आगे चल रही है। बर्षो से बन्द पडी मुण्डेरवा चीनी मिल का शुभारम्भ कराना, किसान ऋण माफी योजना, उज्जवला योजना, आवास योजना आदि प्रमुख है। कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर इसका संक्षिप्त विवरण उप निदेशक सूचना बस्ती मण्डल बस्ती डाॅ0 मुरलीधर सिंह द्वारा दिया गया तथा बताया गया कि यह प्रदर्शनी आगामी 01 मई तक चलेगी तथा प्रातः 10.00 बजे से सायं तक सभी के लिए निःशुल्क खुली रहेगी वहाॅ पर प्रचार साहित्य का वितरण हेागा तथा मांग के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जायेंगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी हरिश चन्द्र सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार, तहसील के कर्मचारी एंव अधिवक्तागण, विधायक प्रतिनिधि राज कुमार शुक्ला, पत्रकार, प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोंद कुमार उपाध्याय, पुनीत कुमार ओझा, रजनीश, राकेश, अनुज प्रताप, विवेक, वशिष्ठ पाण्डेय, कमलेश चौधरी, सूचना विभाग के विजय प्रभाकर त्रिपाठी, अनिल कुमार सिंह, मानसिंह यादव, ओम प्रकाश, त्रिपुरारी, जगदीश, रंगीलाल साहित सौकड़ो अधिकारी व कर्मचारी एवं आम जनता उपस्थित थे। उपस्थित पत्रकारों एंव आम लोगो ने कामना किया कि विधायक जल्दी उ0प्र0 सरकार के विस्तार में मुत्री बने और क्षेत्र का विकास करे तथा विधायक द्वारा प्रदर्शनी की बहुत सराहना की गयी तथा इसको बेमिशाल बताया गया तथा इसको अन्य क्षेत्रों में लगाने के लिए इच्छा प्रगट की गयी तथा बुलाने के लिए धन्यबाद ज्ञापित किया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ