अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर । जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । कार्यशाला में एससी-एसटी ऐक्ट पर विस्तार से चर्चा की गई और लोगों को इस संबंध में जानकारी दी गई तथा गांव व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने पर विचार किया गया । इसके अलावा सीमावर्ती क्षेत्र में मानव तस्करी जैसे अति संवेदनशील मुद्दे पर भी कार्यशाला में चर्चा हुई । कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने उपस्थित लोगों को एससी एसटी एक्ट की बारीकियों के विषय में जानकारी दी साथ ही यह भी आगाह किया कि इस एक्ट का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए । यह अधिनियम अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के ऐसे लोगों को सम्मान दिलाने के लिए है जो अभी तक किन्ही न किन्ही कारणों से दबे कुचले व शोषित रहे हैं ।इसलिए इस अधिनियम का सम्मान करते हुए इसका सदुपयोग किया जाना जरूरी है । कार्यशाला के दौरान सीओ सिटी ओपी सिंह के अलावा तमाम पुलिसकर्मी व गणमान्य लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ