शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम स्वराज दिवस पर नौडेरा स्थित शिवकुमारी दुबे इंटर कॉलेज में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करने पँहुचे विधायक रानीगंज अभय कुमार "धीरज ओझा" ने केंद्र सरकार की योजनाओ यथा स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, शौभाग्य योजना (मुफ्त बिजली कनेक्शन), आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री दुर्घटना बीमा, प्रधान मंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना व आजीविका एवं कौशल विकास मिशन पर विस्तार से चर्चा के साथ साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की चाभी तथा उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किये। इस अवसर पर उपस्थित जन-समूह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक धीरज ओझा ने कहा कि देश ही नही अपितु सम्पूर्ण विश्व मे जन-नायक की भूमिका में सतत कार्य करने वाले देश के प्रधान सेवक मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ उत्तर प्रदेश में ही लगभग 12 लाख से अधिक आवासों का निर्माण कराकर सबको छत उपलब्ध कराने का पुनीत कार्य किया। इतना ही नही लोगो को कौशल विकास के कार्यक्रम संचालित कराकर स्वरोजगार करने का भी अवसर दिया। प्रधान मंत्री शौभाग्य योजना के तहत अब कोई भी ब्यक्ति अंधेरे में नही रहेगा। सबको निशुल्क बिद्युत कनेक्सन के साथ देश एवं प्रदेश के सभी पूर्वे विद्युतीकरण से वंचित नही रहेंगे। उज्वला योजना के तहत महिलाओ के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी निःशुल्क गैस चूल्हा वितरित कर ऐतिहासिक कार्य किया जिससे पर्यावरण की सुरक्षा के साथ जलाऊ लकड़ी की मांग में कमी आयी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही अपनी घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री जी के कुशल निर्देशन में 36000 करोड़ रुपये के प्रावधान से देश के अन्नदाताओं का कर्ज माफ करने का कार्य किया गया।27000 करोङ रुपये से गन्ना किसानों के बकाये का भुगतान कर राहत प्रदान करने का कार्य किया गया। देश एवं प्रदेश की सरकारें अनवरत जनहित में कार्य करते हुए प्रगति के पथ पर अग्रसर है।जिलाध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े ब्यक्ति को समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य कर उनका सामाजिक स्तर बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए निश्चित तौर पर युवाओं को आगे आना पड़ेगा सही और पात्र ब्यक्तियों के चयन के लिए।बीडीओ गौरा विकास शुक्ल द्वारा शासन की जनोपयोगी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत 590 आवास नौडेरा ग्राम सभा मे स्वीकृत किये गये, उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन भी वितरित किये जा रहे , बृद्धा विकलांग एवम् निराश्रित पेंशन के संदर्भ में भी लोगो को बताया गया। आयुष्मान योजना पर चर्चा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के एक करोङ लोगो को 5 लाख रुपये का निःशुल्क इलाज मिलेगा। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर भी विस्तार से चर्चा कर लोगो को जागृत करने का कार्य किया गया। प्रतिनिधि नीरज ओझा, एडीओ पंचायत गौरा कमलेश शुक्ल, पूर्व प्रमुख/जिला पंचायत सदस्य शिवपाल सोनी, महामंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, ग्राम प्रधान पति दशरथ सोनी, जायेंद्रनाथ उपाध्याय, दुर्गा तिवारी, संदीप तिवारी, विनीत मिश्र, शासकीय अधिवक्ता जगदीश मिश्र, सुभाष मिश्र, सुजीत सिंह, मधुर सिंह, राकेश पाण्डेय, समेत क्षेत्रीय जन-मानस उपस्थित रहा। संचालन वीरेंद्र मिश्र ने किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ