Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मुंडेरवा में ऑटो पलटने से एक की मौत, छह घायल


सुनील उपाध्याय 
बस्‍ती:  बस्ती-कांटे मार्ग पर मुंडेरवा से सवारी लेकर खलीलाबाद जा रहा एक ऑटो बस्ती-कांटे मार्ग पर उमरी गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में सवार मुंडेरवा थाना क्षेत्र के गूदी गांव निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य और संतकबीरनगर के बूधा कला गांव का निवासी एक बुजुर्ग भी बैठे थे। हादसे में परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए तो संतकबीरनगर निवासी बुजुर्ग की मौत हो गई। उधर नशे में धुत ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। 
शुक्रवार की शाम मुंडेरवा से एक ही ऑटो में सवार में होकर गूदी गांव निवासी एक ही परिवार राजेश्वर गुप्ता (54) और उनकी पत्नी सत्यपूर्णा (50), विद्यावती (55), श्रीमोहन (25), शिवा (15) और पूनम (32) रिश्तेदार के यहां वैवाहिक समारोह में शामिल होने मेंहदावल खलीलाबाद के लिए निकले थे। मुंडेरवा बाजार में संतकबीरनगर के बूधा कला निवासी श्यामदेव चौरसिया (60) भी ऑटो में बैठ गए। 
गाड़ी मुंडेरवा से एक किलोमीटर पूरब उमरी गांव के पहुंची थी कि अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। हादसे में श्यामदेव की मौके पर ही मौत हो गई। शेष सभी घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों में दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे