शिवेश शुक्ला
लखनऊ । केन्द्रीय श्रम संगठनों से सम्बद्ब राष्टीय ट्रेड यूनियनों के ऑगनवाडी संगठनों के पदाधिकारियों की एक बैठक नरही स्थित लोहिया मजदूर भवन में केन्द्रीय श्रम संगठन एचएमएस के महासचिव गिरीश कुमार पाण्डेय, एटक के सदरूद्दीन राणा, इनटक के दिलीप श्रीवास्तव व सिटू के प्रेम नाथ राय के संयुक्त अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । समन्वय बैठक में बाल विकास सेवा एंव पुष्टाहार विभाग के आईसीडीएस के अस्तिव के खतरे और सरकार के मनमाने रवैये पर चिन्ता व्यक्त की गई । नवम्बर 2018 के बाद आईसीडीएस के भविष्य पर खडे सवालिया निशान को गम्भीर संकट माना गया ।सरकार द्बारा अपने ही संकल्प पत्र में 120 दिन के अन्दर मानदेय बढाने और सेवा शर्तो में सुधार के किए गये वादे पर न निभाने का आरोप तगाते हुए सरकार को वादा निभाओ कार्यक्रम के तहत प्रदेश के 18 मण्डलों में 15 सितम्बर तक जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया ।
उक्त कार्यक्रम राष्टीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच आगवाडी बचाओ संयुक्त सघर्ष मोर्चो की घोषणा सर्व सम्मति से की गई ।बैठक मे निर्णय लिया गया कि मोर्चो के नेतृत्व मे सात मई से ही संयुक्त आन्दोलन शुरू किया जायेगा ।जिसमें आगबाडी कार्यकत्री एंव सहायिकाए के साथ साथ लाभार्थियों को भी आन्दोलन से जोडा जायेगा ।मोर्चे ने दो अक्टूबर को गॉधी जंयती पर प्रदेश स्तर पर एक व्यापक संयुक्त रैली का आयोजन करने का भी निर्णय लिया है । बैठक में वक्ताओ ने कहा कि खाद्य सुरक्षा अधिनियम को प्रदेश में न तो लाभार्थियों को हाट कुक्ड और न ही अनुपूरक पोषाहार दिया जा रहा है, जिससे पोषण की कमी से कुपोषण की दर में बृद्बि हो रही है ।इसी के साथ अन्य विन्दुओ पर विस्तृत चर्चा के साथ प्रदेश व्यापी आन्दोलन की मुहीम की रणनीति तैयार करते हुए मोर्चे ने प्रदेश को कुपोषण के दंश से मुक्त कराने का काम करने का संकल्प लिया । बैठक में मोर्च के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त मोर्चा के संयोजक कामरेड वीना गुप्ता को बनाया गया और अरूण पाण्डेय को शामिल किया गया । बैठक में प्रमुख रूप से श्रीमती नीलम पाण्डेय, नीतू सिह, राजेश शर्मा, रेखा शुक्ला, जेसी तिवारी, गीता राय, सन्तोष परमार, सरोज तिवारी, अमृता, सुलेलता, बेदलता रानी, सुनन्दा तिवारी आदि मौजूद रही ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ