Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेलगाम टाटा सोमो खड़ी कार में टक्कर मारते हुए मोटरसाईकिल पर चढ़ी


रमेश कुमार मिश्र
गोंडा :तेज रप्तार से आरही टाटा सुमो गाड़ी अचानक बेलगाम हो गयी।और रगड़गंज बाजार में सड़क किनारे साइड में खड़ी कार को पीछे से टक्कर मारते हुए दुकान के सामने खडी मोटरसाइकिल के ऊपर चढ़ गयी।जिससे मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर में भर्ती कराया जहां हालात गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि कार के सभी लोग उतर कर सामान खरीद रहे थे।

बताते चले की उमरी बेगमगंज थानाक्षेत्र के लिलोई कला निवासी जयदीप 19 वर्ष रगड़गंज बाजार में एक किराने की दुकान पर शादी का सामान खरीद कर मोटरसाइकिल पर लाद रहा था। की पीछे की तरफ से अचानक एक टाटा सुमो गाड़ी यूपी30एन0111 सामने खडी़ एक कार यूपी 71जे4736 में ठोकर मारते हुए मोटरसाइकिल के ऊपर चढ़ गई।मोटरसाइकिल पर सामान लाद रहे व्यक्ति के पैर व शरीर में  गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार दीपचंद के यहां 12 मई को बहन की शादी थी वह सामान खरीदने रगड़गंजबजार आया था।की अचानक सुमो गाडी के चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे