Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

AC फटने से लगी भीषण-आग में दो मासूम की मौत



 अनीता गुलेरिया
दिल्ली : दिल्ली के आजादपुर इलाके के केवल पार्क मेन गेट के सामने एक कांग्रेस कार्यकर्ता  के घर में बीती रात 11:30 बजे के करीब ऐसी फटने से भीषण आग का रूप अख्तियार कर लिया  ! इस भयंकर आग में दो मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई,एक बच्चे नाम सार्थक उम्र 8 साल और आकांक्षा उम्र 10 साल दोनों मासूम बच्चों की अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई ! मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की 12 गाड़ियों ने काफी मुशक्त के बाद आग पर काबू पाया ! इस भयंकर आग के चलते आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया ! सूत्रों के अनुसार किसी फटने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है !फिलहाल आदर्श नगर थाना पुलिस  मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ! दुर्घटना स्थल पर पुलिस और दमकल विभाग के आला अधिकारी भी पहुंचे ! आए दिन इस तरह की शार्ट जैसी दर्दनाक घटनाओं के चलते हमें सबक लेना चाहिए और समय-समय पर एसी की सर्विस करवाते रहना चाहिए ! किसी भी तरह की इलेक्ट्रिक चीज में हो रहे शॉर्ट-सर्किट को हल्के में नहीं लेना चाहिए ! यही शॉर्ट सर्किट भयंकर दुर्घटना का रूप अख्तियार कर सकते हैं ! हमारे द्वारा की गई सावधानी 
ही हमे हमारी सुरक्षा प्रदान कर सकती है !

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे