Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में पुलिस पर मिलीभगत का लगा आरोप


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद:महिलाओं की सुरक्षा को लेकर रोज ब रोज एक नये कानून बनाए जा रहे है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही वयॉ कर रही है यहा पर कानून का पालन कराने मे कानून के रक्षक ही भक्षक बन चुके है पीड़त अपनी नाबालिक लड़की के अपहरण के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी व स्थानीय पुलिस को सुस्त देख पीड़ित ने मुख्यमंत्री के जनसुवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर न्याय की गुहार लगायी और स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है 
         मामला रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बिकावल गॉव का है गॉव निवासी राम चन्दर ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर नाबालिक पुत्री को बरामद कराने की मॉग की है और स्थानीय पुलिस पर मिली भगत का आरोप लगाया पीड़ित ने बताया कि 28 अप्रैल को भदावल गॉव निवासी मग्गू पुत्र चुन्नू ने मेरी लगभग 13 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गये थे लड़की को भगवाने मे गॉव के कल्लू पुत्र लालता व उनके बेटे लाल जी का सहयोग रहा 
     साथ ही बताया कि खोजबीन के बाद 29 अप्रैल को कोतवाली पहुच कर तहरीर दी जिस पर पुलिस ने 30 अप्रैल पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले को ठन्ड़े वस्ते में ड़ाल दिया और बिपक्षी के वजाय उलटे हमे ही परेशान कर रही है हमें शंका है पुलिस बिपक्षी से मिल चुकी है जिसके चलते पुलिस हम पर ही दबाव बना रही है जबकि पुलिस का कहना है कि जॉच की जा रही है 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे