मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-जहा एक तरफ भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के साथ साथ स्कूल चलो अभियान की रैली निकाल के अभिभावकों को जागरूप किया जा रहा है।तो वही कुछ निजी विद्यालय इसकी हवा निकालने मे लगे है।जानकारी के अनुसार पूर्व की अखिलेश यादव सरकार मे यह फैसला लिया गया था की सी बी एस सी की तर्ज पर ही अब सभी माध्यमिक स्कूलों का संचालन किया जायेगा।जो बीते वर्ष सभी स्कूलों के प्रबंधकों ने इस फैसले को स्वीकार करते हुये विद्यालय का नया सत्र पहली अप्रैल माह से शुरू कर दिया था।जो निरंतर चल भी रहा है।लेकिन कुछ विद्यालय प्रबंधक अभी भी अपनी मनमानी पर उतारू है।और वो पुराने सत्र के अनुसार जुलाई माह से नया सत्र लागू करते है।सूत्रों से पता चला है कि सिंदुरवा गाँव मे स्थित प्रहलाद शिक्षा निकेतन मे अभी वार्षिक परीक्षा ही कराया जा रहा है।जब की शासन का आदेश है की परीक्षा मार्च माह मे कराकर परीक्षा परिणाम 31मार्च तक बांट दिया जाय।शासन के आदेश की अवहेलना करते हुये धड़ल्ले से चल रहा है।विद्यालय प्रबंधतंत्र का कथन है कि हमारे विद्यालय की मान्यता हाई स्कूल तक की है और हम इण्टर तक की कक्षाए चला रहे है।हमारी पहुँच दिल्ली तक होने से हमारे विद्यालय पर कार्यवाही करने का साहस कोई भी अधिकारी नही जुटा पा रहा है।इस सम्बन्ध मे अमेठी जिला विद्यालय निरीक्षक से बात की गई तो बताया की जानकारी मेरे संज्ञान मे नही है।जाँच कराके कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ