Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

यूपी में बनेगा आठ मेडिकल कॉलेज:अनुप्रिया


सुनील उपाध्याय 

बस्ती यूपी ।  सिद्धार्थनगर के एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रही केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बस्ती में टिकट बंटवारे के सवाल पर कहा कि  टिकट कटने और बटने को लेकर के अभी हमें इस पर कोई चर्चा नहीं करनी चाहिए । अभी चुनाव में साल भर का समय है सभी विधायकों को सांसदों को अपने क्षेत्र में जाकर सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करना चाहिए । जनप्रतिनिधियों को ज्यादा से ज्यादा समय जनता के बीच में जाएं और उनके बीच में रहे और उनकी समस्याओं को सुनें उसका निस्तारण भी करें । वहीं गठबंधन के मुद्दे पर अनुप्रिया ने कहा कि हम NDA के गठबंधन का पहले भी हिस्सा रहे है और आगे भी रहेंगे । स्वस्थाय सेवाओ के मुद्दे पर अनुप्रिया ने कहा कि इस बार बजट में 24 नए मेडिकल कॉलेज    के मंजूरी हुई है जिसमे 8 यूपी में बनने है । राज्य सरकार को चयनकर जमीन देनी है । हमारा प्रयास यूपी की जनता को बेहतर स्वस्थाय सुविधा देना है ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र पाल कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी बिधायक प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ,जिलाध्यक्ष विवेक चौधरी राजमणि पटेल प्रदेश सचिव रामनयन पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार पटेल, जिला मीडिया सचिव प्रमोद कुमार आर्य, अतुल पटेल विशाल सिंह अपना दल  एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्ध अरबिन्द सिंह पटेल झिनकान चौधरी ,रमेश चंद भारती, अभिषेक आर्य ,रमेश चंद गिरी ,हरिराम पटेल, इसहाक अली ,जगराम गोंड़ शिव कुमार मौर्य, राम नरेश निषाद ,लाल जी पटेल आज मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे