Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर के ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधियो के लिये अप्रैल व मई माह बना काल


गोण्डा। मनकापुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जन प्रतिनिधियो के लिये अप्रैल व मई माह काल बनकर उतरा । अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह व मई के प्रथम सप्ताह में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधित्व से जुडे दो परिवारो को अपने प्रियजनो को असमय काल के गाल में जाना पडा है।
पहली घटना  
बीते अप्रैल के अखिरी सप्ताह में 22 तारीख के देर रात विकास खंड के ग्राम पंचायत भिटौरा के ग्राम प्रधान नंद किशोर बरवार के छोटे भाई शनि उर्फ राजू बरवार उम्र 22वर्ष पुत्र रामदीन बरवार भिटौरा के मजरे अंगनीपुरवा निवासी के अपने दोस्त विनोद कुमार पुत्र पंचम के साथ गप-शप में मशगूल था कि इसी दौरान भिटौरा के ही मजरे पठानपुरवा गांव निवासी मनोज कुमार बरवार ने गोली मार दी थी जिससे दोनो लोग गम्भीर रूप से  घायल हो गये। उपचार के लिये ले जाते समय शनि उर्फ राजू बरवार (प्रधान के भाई) की मौत हो गयी। मामले में प्रधान के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया गया था और मनकापुर पुलिस ने कडी मशस्कत के बाद नाटकीय ढंग से 23अप्रैल को हत्या के अरोपी को लखपतनगर मोङ से मुखबिर के सूचना आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था ।
दूसरी घटना 
इसीक्रम में विकास खंड के ग्राम पंचायत नरायनपुर ग्रंट के पूर्व प्रधान व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आनंद प्रसाद शुक्ला उर्फ थुल्लुर शुक्ला उम्र45 वर्ष पुत्र रामबहोर शुक्ला को मई के प्रथम सप्ताह छः तारीख के सुबह आठ बजे घर से तीन सौ मीटर दूर एक फार्म हाउस पर चार लोगो अवैध 315बोर तमंचा से मार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। मृतक के बडे पुत्र धीरेन्द्र प्रताप शुक्ला उर्फ राहुल के तहरीर पर दीन बंधु तिवारी, ब्रह्नानंद शुक्ल, सीताराम पटेल व रोहित तिवारी निवासीगण उपरोक्त के विरूद्व हत्या का मामला दर्ज कर लिपा है और अरोपियो तलाश में पुलिस जुटी है।
बोले कोतवाल 
वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि हत्या अरोपियो के गिरफ्तारी के लिये कई टीमे लगायी गयी है।शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे