Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेमिका को पराया होते देखा तो ख़त्म कर ली अपनी और उसकी ज़िंदगी, 6 वें दिन आनी थी बारात




खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर (यूपी). प्रेम प्रसंग में दीवाने प्रेमी युगल ने अपनी ज़िंदगी का सफ़र ख़त्म कर दिया। बताया जा रहा है कि 6 दिन बाद मौत की नींद सो चुकी युवती की डोली उठनी थी। मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघरा पट्टी गांव का है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
फ़ाइल फोटो 
7 मई को होना था ब्याह
जानकारी के अनुसार ज़िले के दोस्तपुर थाने के कटहरा पट्टी गांव निवासी राम तीरथ की 18 वर्षीय पुत्री रेनू का बबरही पहाड़पुर सराय निवासी अजय कुमार के साथ 7 मई को ब्याह होना तय था। 
लेकिन इधर नियति को तो कुछ और ही मंज़ूर था, दरअस्ल रेनू का कादीपुर कोतवाली निवासी मोहन पुत्र राम बहादुर 20 से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 
मोहन को जब ये पता चला कि रेनू की शादी अब होकर ही रहेगी अब उसे रुकावने की कोई जुगत नहीं तो वो आज रेनू के गांव पहुंचा। 
यहां रेनू को घर से बुलाकर आबादी से क़रीब 200 मीटर दूर सुनसान रिहाई का पूरा इलाके में एक तालाब के पास ले गया। 
बताया जा रहा है कि फिर उसने पहले प्रेमिका को और बाद में अपनी कनपटी पर टिगर दबा लिया।

मौके से पुलिस को मिला 315 बोर का तमंचा और दो खोखा
उधर लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से 315 बोर का तमंचा और दो खोखा एवं एक जीवित कारतूस मिला है। 
वही बड़ी वारदात के चलते एसपी अमित वर्मा और डाग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच किया। 
एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली लगने से हत्या हुई है। उन्होंंने बताया कि दोनों का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी ने ये भी बताया कि लड़की के गांव में युवक का ननिहाल है, इस कारण दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे