मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी - कस्बा इन्हौना में एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं भुक्तभोगी ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखकर गिरफ्तारी की मांग की है। विवरण के मुताबिक थाना क्षेत्र के कस्बा इन्हौना निवासी अपने साढू इंसाद पुत्र नन्हू के यहाँ बीती 14 अप्रैल को शादी में आए सोएब पुत्र अजीज निवासी पूरे छिटई थाना जगदीशपुर को 14/15 की रात लगभग दो बजे आधा दर्जन लोगो ने हमला बोल दिया तथा इंसाद की तहरीर पर पुलिस ने पाँच लोगो के खिलाफ मोईन,गौस,अलीम, शमीम,शमी निवासी पूरे गौहर थाना जगदीशपुर के ऊपर प्राणघातक हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया वही पर पीडित शोएब ने उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि लगभग 15 दिन बीतने के बाद भी पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है।भुक्तभोगी ने यह भी लिखा है कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिससे पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ