Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वरुण गांधी बोले:अन्याय की सोने की लंका नहीं न्याय की धरती अयोध्या चाहिए


खुर्शीद खान 
सुल्तानपुर (यूपी). दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे बीजेपी नेता एवं सांसद वरुण गांधी ने बार एसोसिएशन कादीपुर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी पर जुमलेबाजी किया। वरुण गांधी ने कहा कि इंसान बनने के लिए संस्कार आवश्यक है, क्योंकि संस्कार व्यक्ति को जिंदगी जीने की कला सिखाता है। उन्होंंने कहा हमें अन्याय की सोने की लंका नहीं अपितु न्याय की धरती अयोध्या चाहिए। 
पैसा, नाम और गुटबाजी करने वाली राजनीति का हूं विरोधी
वरुण गांधी ने कहा है कि लोग राजनीति में अगले चुनाव की तैयारी में व्यस्त रहते हैं, जबकि हम चुनाव नहीं राष्ट्रहित की सोच को लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं। मैं पैसे कमाने, गुटबाजी करने व नाम कमाने वाली राजनीति का विरोधी हूं।
उन्होंंने कहा कि आज अहंकार बढ़ता जा रहा है जो इंसान को इंसान बनने में बाधक हो रहा है। हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जो समाज से हमें दुआएं दिलाएं, जो हमारे और परिवार के लिए रक्षा कवच बने। 
बगैर किसी का नाम लिये हुए वरुण गांधी ने ये भी कहा कि आज राजनीति में जाति, धर्म और क्षेत्रवाद हावी हो रहा है, जो देश के लिए शुभ संकेत नहीं है।

सेना की तरह हो जाएं देश की सभी संस्थाएं, तो बदल जाए देश की तस्वीर
वहीं वरुण गांधी ने बीते नौ माह से अनावरण का इंतेज़ार कर रही शहीद महेन्द्र यादव की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कहा मूर्ति लगाकर हम एक व्यक्ति को नहीं बल्कि उसकी भावनाओं, त्याग व समर्पण को याद करते हैं। 
उन्होंने ये भी कहा कि अगर देश की सभी संस्थाएं सेना की तरह हो जाएं, तो देश की तस्वीर बदल जाएगी। 
वरुण गांधी हाल ही में शहीद हुए निलेश सिंह के अखंडनगर स्थित नगरी गांव में 
उनके घर पहुंचे और यहां शहीद के चित्र पर माल्यार्पण उन्होंंने श्रद्धांजलि दी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे