Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विशाल यज्ञ, रूद्राभिषेक 3 जून से, तैयारियां जोरों पर


सुनील उपाध्याय 
बस्ती।  मालवीय रोड स्थित सावित्री विद्या विहार विद्यालय के प्रांगण में विशाल यज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा व रुद्राभिषेक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को संपन्न बैठक में कई पहलूओं पर चर्चा की गई। 
बाल्मीकि मिट्टी से निर्मित पार्थ शिवलिंग का हरिद्वार के पवित्र गंगा जल द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन काल मंे 3 जून से 12 जून तक चलने वाले इस आयोजन में कलश यात्रा, रुद्राभिषेक, श्रीमद्भागवत कथा, महायज्ञ व ज्योतिष परामर्श सहित कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम शामिल किये गए। यज व रुद्राभिषेक के मौके पर प्रवचन के लिए काशी,  अयोध्या के विद्वान पंडित के साथ आचार्य को भी आमंत्रित किया जाएगा। वैदिक अनुष्ठान समिति के तत्त्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भव्य पंडाल के साथ आकर्षक यज्ञशाला बनाने की योजना है। यज्ञ के दौरान लगने वाले लगने वाले संसाधनांे की तैयारियों पर विचार विमर्श किया जा रहा है। इसके आयोजन को लेकर पूरी समिति की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है। यज्ञ का आयोजन ..वैदिक अनुष्ठान समिति के द्वारा सम्पन्न की जाएगी। 
बैठक में आचार्य अरविंद पांडेय,कर्नल के सी मिश्र, जगदीश मिश्र, सुनील मिश्र, अनुराग शुक्ल, कर्नल के सी मिश्र, पंकज त्रिपाठी, बलराम यादव विनय शुक्ल, विजय यादव,सहदेव पाण्डेय, भवनाथ आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे