Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व योग दिवस पर एक साथ योग करेंगे 10 लाख लोग


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । आगामी 21 जून को विश्व योग दिवस को भव्यता से मनाये जाने की तैयारियां जारी है। आई.एन.ओ. के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्य के राष्ट्रीय संयोजक डा. नवीन सिंह ने बताया कि लगभग 10 लाख लोगों द्वारा सामूहिक योग कराये जाने के लिये शिविरवार जिला संयोजकों को दायित्व सौंपे जा रहे हैं। 
बताया कि गत 29 अप्रैल को लखनऊ के राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी कार्यशाला में सम्पन्न हुई बैठक में रणनीति पर चर्चा की गई। आयुष मंत्रालय के सचिव मुकेश मेश्राम ने आई.एन.ओ. सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार और शासन स्तर पर कार्यक्रम की सफलता के लिये सहयोग किया जायेगा। सांसद अंजू बाला ने इस बात पर जोर दिया कि योग शिविरों की सफलता के लिये संासद, विधायक, जन प्रतिनिधि भी आगे आयें और  इसमें हर स्तर पर सहयोग करें। 
डा. नवीन सिंह ने बताया कि आई.एन.ओ. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अनन्त विरादर के दिशा निर्देश के अनुरूप तैयारियां की जा रही है। शिविरों में योग सिखाने के लिये प्रशिक्षित भेजे जायेंगेें। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे