Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मूलभूत सुविधाओ को लेकर आमरण अनसन पर बैठे ग्रामीण


रमेश कुमार मिश्र
 गोण्डा।प्रदेश वा केन्द्र सरकार से जो योजनाएं गरीब व कमजोर तबके के लोगो के लिए बनाई जाती है वै गाँवो में प्रधान व दबंगो की मिली भगत से भष्टाचार की भेट चढ़ जाती है।और अमीर लोग खुलेआम योजनाओ का लाभ उठा रहे है।जिसपर शासन प्रसाशन के तरफ कोई जाँच नही की जारही है।
पूरे ग्रामसभा में खुलेआम अवैध कच्ची शराब बिक रही है स्थानीए थाने की मिली भगत से।लेकिन कोई कार्यवाही नही की जा रही है। प्रधान खुलेआम पैसा लेकर प्रधानमंत्री आवास,राशनकार्ड,अपात्रो का बनवाया जारहा है।
आदि बाते तरबगंज नवावगंज मेन रोड के बगल सेझिया ग्रामसभा मे आमरण अनसन पर बैठे ग्रामीणो ने कही है।
बताते चले की तरबगंज विकास खन्ड के ग्रामसभा सेझिया के ग्रामीणो का सरकारी योजनाओ के बन्दर बाट से धर्य जवाव देगया और आज दिनाँक 01/05/2018 को अपने ही ग्रामसभा सेझिया मे तरबगंज नवावगंज मेनमार्ग के बगल मे ही आमरण अनसन करने लगे।
अनसन की अगुआई कर रहे बद्रीप्रसाद निषाद ने बताया की आजादी से लेकर आजतक हमारे ग्रामसभा में सड़क का निर्माण नही हुआ।प्रधान के द्वारा गरीबो के लिए बनी सरकारी योजना में खुलेआम पैसा लिया जा रहा है।
अबैध कच्ची शराब तरबगंज थाने की मिली भगत से खुलेआम बिक रही है।जिस पर कोई कार्यवाही नही की जारही है।आदि बाते कही।इस अवसर पर सैकड़ो ग्रामीण इकट्ठा रहे ।

मौके पर पहुँचे नायब तहसीलदार इबेन्द्र कुमार ने मान मनौवल कर किसी तरह अनशन खत्म कराया।तहसीलदार ने बताया की  निषाद समुदाय के लोगो की सभी माँगे मान ली गयी है।और सभी संबंधित विभागो को पत्र भेजा जारहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे