वासुदेव यादव
फ़ैज़ाबाद। एसएसवी इंटर कॉलेज फैजाबाद के नए प्रधानाचार्य डॉक्टर अशोक कुमार गौतम बनाये गए है। ये काफी योग्य व सुप्रसिद्व शिक्षाविद हैं।
उनके प्रध्यानाध्यापक बनाये जाने पर मंगलवार को बहुजन छात्र दल की टीम के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस दल के अध्यक्ष वरिष्ट छात्र नेता अजय आजाद ने श्री गौतम को बुके भेंटकर स्वागत किया।
श्री आजाद ने कहा कि जिले में अपने तेज तर्रार छवि के रूप में श्री गौतम जी जाने जाते हैं। उनके प्रधानाचार्य बनने से समाज के युवाओं छात्रों आदि को प्रेरणा मिलेगी और स्कूल में पठन पाठन और मजबूत होगा तथा हर्ष भी जताये। वही दूसरी ओर नवागत प्रध्यानाध्यापक डॉ अशोक गौतम ने कहा कि शिक्षक दीपक के समान होता है। वह छात्रों को सही मार्ग प्रदान करता है। लेकिन इनके निर्माण में हमारे समाज, अभिवावक आदि की महती भूमिका होती है। इस दौरान साकेत कालेज के पूर्व अध्यक्ष गौरव सागर, केपी भाई, उपाध्यक्ष मनोज आजाद, सूर्यभान, शिक्षक लाल चंद, अवनीश गौड़ व सुरेंद्र प्रताप सहित अन्य लोग शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ